ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित कर बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

सामाजिक क्षेत्र में बदलाव व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नेचर विलेज मटिया प्रयास कर रहा है.

गिद्धौर. सामाजिक क्षेत्र में बदलाव व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नेचर विलेज मटिया प्रयास कर रहा है. नेचर विलेज के संरक्षक सह लक्ष्मीपुर प्रखंड के पूर्व सीओ निर्भय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास जारी है. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड की दर्जनों महिलाएं देसी मशाले व प्राकृतिक तरीके से गुलाल का निर्माण कर जिले के हर घर आंगन में इसकी सुगंध फैला रही है. नेचर विलेज के कोऑर्डिनेटर नंदलाल सिंह ने कहा कि नेचर विलेज जुमई जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को प्रशिक्षित कर ग्रामीण इलाके को समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >