टेकनी देवी हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक नामजद महिला को किया गिरफ्तार

सिमुलतला थाना क्षेत्र के मोदीडीह भंदरा ग्राम निवासी टेकनी देवी हत्याकांड मामले में पुलिस एक नामजद महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रतिनिधि, झाझा. सिमुलतला थाना क्षेत्र के मोदीडीह भंदरा ग्राम निवासी टेकनी देवी हत्याकांड मामले में पुलिस एक नामजद महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी देते एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बीते पांच सितंबर को सिमुलतला थाना क्षेत्र के मोदीडीह भंदरा गांव निवासी वृद्ध महिला टेकनी देवी की हत्या कर दी गयी थी. घटना को लेकर एसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी के क्रम में एक नामजद आरोपी अनीता देवी को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छानबीन कर रही है. जल्द ही सभी का गिरफ्तार कर लिया जायेगा. जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर बीते पांच सितंबर को टेकनी देवी की हत्या पड़ोसी गोपी यादव व उसके परिवार के सदस्यों के द्वारा कर दी गयी थी. घटना को लेकर मृतका के पारिवारिक सदस्यों के द्वारा गोपी यादव सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >