Jamui मधुमक्खी के हमले से महिला घायल

चकाई बाजार के लहेरी टोला निवासी किशोरी देवी मधुमक्खीयों के हमले में बुरी तरह घायल हो गयी.

चकाई से पंकज सिंह की रिपोर्ट: Jamui news : चकाई. चकाई बाजार के लहेरी टोला निवासी किशोरी देवी मधुमक्खीयों के हमले में बुरी तरह घायल हो गयी. बताया जाता है कि मानसिक रूप से कमजोर किशोरी देवी बिना घर में किसी को बताये अहले सुबह चकाई बाजार से लगभग 3 किलोमीटर दूर धोबघट नदी के पुल के निचे पहुंच गई, जहां एक पेड़ से मधुमक्खीयों ने किशोरी देवी पर हमला बोल दिया. इस हमले से महिला घायल होकर वहीं गिर पड़ी. वहीं चकाई पुलिस की गश्ती दल की नजर उस महिला पर पड़ी तो उसे ईलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका ईलाज चिकित्सक क़र रहे हैं. महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >