कृत्यानंद उवि मलयपुर के दो विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

प्रखंड के अंतर्गत संचालित कृत्यानंद उच्च विद्यालय मलयपुर के दो विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है.

बरहट. प्रखंड के अंतर्गत संचालित कृत्यानंद उच्च विद्यालय मलयपुर के दो विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है. केंद्र सरकार की इस योजना के तहत दोनों विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जायेगी. इस साल जिलेभर में कुल 13 बच्चों का चयन हुआ है. इसमें कृत्यानंद उच्च विद्यालय मलयपुर के 10वीं कक्षा के छात्र आयुष कुमार सिंह पिता पंकज कुमार सिंह और मोनू कुमार पिता गोपाल चौधरी शामिल हैं. ये दोनों छात्र इंस्पायर अवार्ड मानक 2024-25 के लिए अपने-अपने प्रोजेक्ट सबमिट कर चुके थे. जिन्हें अगले स्तर के लिए चयनित कर लिया गया है. विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका शोभा सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और नवीन सोच को बढ़ावा देना है. इसके साथ ही,विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है. इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित एक योजना है. इसका उद्देश्य सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 10 तक विज्ञान विषय पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना है. इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है. इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों ने दोनों छात्रों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >