पूर्व कल्याण पदाधिकारी को दी गयी श्रद्धांजलि

पूर्व कल्याण पदाधिकारी सह मानव सेवा संघ के कर्मठ साथी स्व राजेश कुमार की आकस्मिक निधन के बाद सोमवार को मानव सेवा संघ के बैनर तले उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

झाझा. पूर्व कल्याण पदाधिकारी सह मानव सेवा संघ के कर्मठ साथी स्व राजेश कुमार की आकस्मिक निधन के बाद सोमवार को मानव सेवा संघ के बैनर तले उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान जरूरत मंद लोगों के बीच लंगर का आयोजन किया गया. जिसमें पूरी, सब्जी, बुंदिया आदि की व्यवस्था की गयी. सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम गुप्ता ने बताया कि पूर्व कल्याण पदाधिकारी स्व कुमार मानव सेवा संघ के कर्मठ सहयोगी थे. मौके पर बीडीओ सुनील कुमार चांद, बरनवाल सेवा समिति अध्यक्ष गोपाल बरनवाल, सीताराम पोद्दार, प्रफुल्लचंद्र त्रिवेदी, दयाशंकर बरनवाल, बनारसी पासवान, अनूप केसरी, परमेश्वर यादव, श्याम सुंदर पासवान, मो इश्तियाक, मो मिराज, अनिल बरनबाल, डॉ एजाज, संतोष झुनझुनवाला, तपन रंगीला, महेश मरांडी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >