चार युवकों पर की गयी फायरिंग, एक पटना रेफर, तीन का चल रहा इलाज

जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जखरा गांव में रविवार की शाम मस्जिद से इबादत कर लौट रहे चार युवकों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया.

जमुई. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जखरा गांव में रविवार की शाम मस्जिद से इबादत कर लौट रहे चार युवकों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. घात लगाये अपराधियों ने युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी, जिसमें मुफीज खान, नुमान खान, अरमान खान व अरबाज खान लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. परिजनों ने आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां नुमान खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने

घायल मुफीज के पिता मकसूद खान ने बताया कि करीब छह महीने पहले गांव के ही नुमान खान और उसके बेटों के साथ मामूली विवाद हुआ था. हालांकि, तब मामला सुलझ गया था. लेकिन आरोपितों के मन में रंजिश बाकी थी. आरोप है कि नुमान खान, उसके पुत्रों गुफरान, रिजवान और शमीम ने साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है. वहीं एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि गोलीबारी हुई है. चार लोग जख्मी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थ पर पहुंच गयी है. छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >