बौद्धिक विकास के लिए शतरंज आवश्यक : डॉ मनोज

जिला शतरंज संघ के बैनर तले शनिवार को ऑक्सफोर्ड जूनियर इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

जमुई. जिला शतरंज संघ के बैनर तले शनिवार को ऑक्सफोर्ड जूनियर इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष सह राज्य शतरंज संघ के उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा, स्कूल की सचिव कुसुम सिन्हा, स्कूल प्राचार्य शिवांगी शरण, इंटरनेशनल आर्बिटर शिवप्रिय भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर निदेशक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि शतरंज बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. यह खेल मनोरंजन के साथ-साथ सोचने, निर्णय लेने और रणनीति बनाने की क्षमता विकसित करता है. विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ खेल एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ाना है, ताकि वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें. सचिव कुसुम सिन्हा ने कहा कि शतरंज मानसिक एकाग्रता, तार्किक सोच और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है. वहीं इंटरनेशनल शतरंज कोच शिवप्रिय भारद्वाज ने खिलाड़ियों को खेल के नियमों व तकनीकों की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया. उद्घाटन सत्र के बाद अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप से शतरंज खेलकर प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की. शिविर में छात्र-छात्राएं अनुशासित माहौल में पूरे उत्साह के साथ शतरंज की बारीकियां से अवगत हुए. इस दौरान शिक्षिका पुष्पा क्षेत्रीय, समीक्षा राय, स्मिता सिंह, जैनब इमाम, राखी, शालू, प्रीति शर्मा तथा शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद व अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य शिवांगी शरण ने किया, जबकि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >