तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार, सकुशल मुक्त हुआ छात्र

थाना क्षेत्र के सुगवा महुआ गांव के समीप जंगल से एक छात्र का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

बरहट. थाना क्षेत्र के सुगवा महुआ गांव के समीप जंगल से एक छात्र का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बीते 26 अप्रैल को करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद को सूचना मिली कि सुगवा महुआ गांव के समीप जंगली क्षेत्र में एक छात्र को बंधक बनाकर फिरौती की मांग की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया और उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर अपहृत छात्र की सकुशल बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में छात्र अमरजीत कुमार को घायल अवस्था में जंगल से बरामद कर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. गिरफ्तार किया गया अपहर्ताओं में बरहट थाना क्षेत्र के सुगवामहुआ गांव निवासी प्रताप कुमार दास, भंदरा गांव निवासी सुबोध कुमार यादव, विकास कुमार चिनवेरिया लक्ष्मीपुर शामिल है. तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी टीम में मेरे अलावा लक्ष्मीपुर थानाध्य आलोक कुमार, बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीब, लक्ष्मीपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक सावन कुमार, बरहट थाना के सहायक अवर निरीक्षक अनुज कुमार, राकेश कुमार के साथ-साथ कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >