सिकंदरा पुलिस ने दो कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

सिकंदरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव में छापेमारी कर एक युवक को दो अवैध कट्टों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

सिकंदरा. सिकंदरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव में छापेमारी कर एक युवक को दो अवैध कट्टों के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन को भी जब्त किया हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 290/25 के अनुसंधान के क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचमहुआ निवासी सुभाष यादव पिता दशरथ यादव, अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना पर उसके घर की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान सुभाष यादव के घर से दो कट्टा, दो मोबाइल फोन को बरामद किया गया. पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त करते हुए आरोपित सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया. अवर निरीक्षक पियुष कुमार के आवेदन पर सिकंदरा थाने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापामारी दल में थानाध्यक्ष पंकज कुमार, पुअनि पियुष कुमार, पुअनि रीमा कुमारी, जिला आसूचना इकाई जमुई एवं सिकंदरा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >