गायत्री ज्ञान मंदिर में अखंड जाप का अनुष्ठान शुरू

चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता, विश्व शांति और समस्त प्राणियों के कल्याणार्थ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

झाझा. रेलवे रिहायशी कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में सोमवार को चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता, विश्व शांति और समस्त प्राणियों के कल्याणार्थ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. समस्त कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है. सुबह से ही मंदिर परिसर में गायत्री परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे थे. विशेष वेशभूषा में महिला समेत अन्य ध्यानमग्न होकर सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की. गायत्री परिवार संघ के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, लीलाधर कुमार, नूतन कुमारी समेत अन्य सदस्यों के नेतृत्व में अनुष्ठान का संचालन किया जा रहा है. बताया कि आगामी 18 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक जाप चलेगा. आगामी 19 फरवरी को दोपहर तक जाप के बाद 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और पूर्णाहुति होगी. उसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >