ट्रक चालक ने मारपीट का लगाया आरोप

बाढ़ थाना क्षेत्र के राणाबीघा गांव निवासी नीतीश कुमार सिंह ने अपने ट्रक मालिक झारखंड राज्य के धनबाद, चिरकुंडा निवासी अरुण कुमार मिश्रा पर मारपीट का आरोप लगाया है.

झाझा. बाढ़ थाना क्षेत्र के राणाबीघा गांव निवासी नीतीश कुमार सिंह ने अपने ट्रक मालिक झारखंड राज्य के धनबाद, चिरकुंडा निवासी अरुण कुमार मिश्रा पर मारपीट का आरोप लगाया है. थाना में आवेदन देते हुए चालक ने बताया कि मेरा मालिक धपरी मोड़ के समीप लाकर ट्रक के एक अन्य चालक के बारे में पूछताछ की और लोहे के चिमटा से मारपीट करते हुए 28 सौ रुपये नकद ले लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >