हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे शिवालय

जिले भर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर बुधवार की अहले सुबह से ही शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

जमुई. जिले भर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर बुधवार की अहले सुबह से ही शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से सभी शिवालय गूंजते रहे. शहर के पंच मंदिर, महाराजगंज स्थित बाबा दु:खहरन नाथ शिव मंदिर, पुरानी बाजार स्थित शिव मंदिर, डीएम आवास स्थित गणपित महादेव मंदिर, महिसौड़ी चौक स्थित शिवमंदिर, पुरानी बाजार स्थित शिवमंदिर, एसपी आवास के समीप मंदिर, सिरचंद नवादा स्थित शिवमंदिर सहित अन्य मंदिरों में विद्वान पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ओघड़दानी भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. गंगा जल, दूध, दही, मधू, चंदन, रोड़ी, अच्छत, घी, कपूर, बेलपत्र, मेवा, सूखा मेवा, धूप, धतूरा, भांग, फल से सभी शिवालयों में भोलेनाथ का अभिषेक किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों का पट खोल दिया गया. देर संध्या विभिन्न शिव मंदिरों से शिव बरात भी निकाली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >