हावड़ा-पटना-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन रहेगा जारी

रेलवे ने 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा स्पेशल की परिचालन सेवा को उसके मौजूदा मार्ग, संरचना, समय और ठहराव के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है.

झाझा. रेलवे ने 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा स्पेशल की परिचालन सेवा को उसके मौजूदा मार्ग, संरचना, समय और ठहराव के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि 02023 हावड़ा-पटना ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन आगामी 13 जुलाई और 10 अगस्त के बीच 05 ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को हावड़ा से अपराह्न 02:15 बजे हावड़ा से रवाना होगी. उसी दिन रात्रि के10:30 बजे पटना पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि 02024 पटना-हावड़ा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन आगामी 13 जुलाई और 10 अगस्त के बीच 05 ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 05:30 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन 01:25 बजे हावड़ा पहुंचेगी. उक्त ट्रेन दोनों दिशाओं में झाझा, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी की सीटिंग और एसी चेयर कार की सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >