बदमाशों ने युवक के साथ की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र के के लखापुर गांव में शादी समारोह में गए एक युवक के साथ बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक मोबाइल और नकदी आठ हज़ार रुपये छीन लिये.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के के लखापुर गांव में शादी समारोह में गए एक युवक के साथ बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक मोबाइल और नकदी आठ हज़ार रुपये छीन लिये. इसके बाद उसके साथ बदमाशों ने मारपीट भी की. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. सोमवार की सुबह घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है. घायल युवक ख़ैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव निवासी संजय मांझी के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है. घायल सतीश कुमार ने छिनतई व मारपीट का आरोप शंकर मांझी, संजय मांझी और सचिन मांझी पर लगाया है. घायल सतीश कुमार ने बताया कि जब मैं शादी समारोह में लखापुर गांव गये तो उसे रास्ते पर रोककर और पिस्टल का भय दिखा कर उंसके साथ छिनतई की. विरोध करने पर मारपीट की गयी है. घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >