गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के गंगरा स्थित अपराजिता आवासीय विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने मिलकर रंगों के पर्व का संदेश साझा किया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा कोकिलचंद मंदिर के उपाध्यक्ष नीरज सिंह सहित वशिष्ठ सिंह उर्फ छोटे सिंह, गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक पंकज सिंह, मुकेश कुमार सिंह, गिद्धौर सेंट्रल स्कूल के कुमार दिव्यांश उर्फ दीप सिंह, गणेश कुमार रावत एवं संतोष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निदेशक आशीष कुमार सिन्हा के निर्देशन में की गई. मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह शिक्षा पदाधिकारी नीलेश कुमार ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना किया. उन्होंने कहा कि होली पर्व सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है. उन्होंने लोगों से फ्रेंडली होली मनाने की अपील की गयी. बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों और आपसी रंग-गुलाल के माध्यम से उत्सव की खुशियां साझा कीं. कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल में रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया. समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
बच्चों ने की ईको फ्रेंडली होली मनाने की अपील
प्रखंड क्षेत्र के गंगरा स्थित अपराजिता आवासीय विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया.
