नप कार्यालय में सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

नगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को वार्ड पार्षदों, कर्मियों एवं सफाईकर्मियों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

झाझा. नगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को वार्ड पार्षदों, कर्मियों एवं सफाईकर्मियों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया. नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव ने सफाईकर्मियों, वार्ड पार्षदों एवं कर्मचारियों को होली की बधाई दी. मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ जनार्दन प्रसाद वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष विपिन कुमार, वार्ड पार्षद विकास शर्मा, रंजन अकेला, इतु झा, विजय कुमार चंद्रवंशी, बिट्टू चौरसिया, डिगु रावत, चुनचुन बरनवाल, पिंकू बरनवाल, पवन राम, मंटू गुप्ता सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे. समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >