होली मिलन समारोह में मंत्री ने बजाया ढोल

होली पर्व के अवसर पर सोमवार को महावीर वाटिका में एनडीए गठबंधन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

जमुई. होली पर्व के अवसर पर सोमवार को महावीर वाटिका में एनडीए गठबंधन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं व जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. पूरे परिसर में रंग-गुलाल, पारंपरिक होली गीत और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया. इस दौरान पारंपरिक होली गीतों पर कार्यकर्ता झूमते नजर आये. महावीर वाटिका रंगों से सराबोर होकर उत्सव स्थल में तब्दील हो गया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह सहित गठबंधन के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. सभी नेताओं ने होली को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व बताया. मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देती है. उन्होंने लोगों से सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण में होली मनाने की अपील की. वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा केसरी ने कहा कि त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए, तभी समाज में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. होली मिलन समारोह ने राजनीतिक एकजुटता के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >