सहकारिता मंत्री ने बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने महाशिवरात्रि पर गुरुवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा धनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की.

सिकंदरा. बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने महाशिवरात्रि पर गुरुवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा धनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान मंदिर कमेटी ने मंत्री प्रेम कुमार का स्वागत किया. सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार झाझा के नागी पक्षी आश्रयणी में तृतीय राज्य पक्षी महोत्सव कलरव 2025 में शामिल हो कर पटना लौट रहे थे. पूजा अर्चना के उपरांत महादेव सिमरिया पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, मंजोष के पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, प्रकाश कुमार सिन्हा, मंदिर कमेटी के सचिव प्रवीण चंद्र पाठक, ओंकार बर्णवाल समेत अन्य सदस्यों ने मंत्री प्रेम कुमार को सम्मानित किया. वहीं सिकंदरा पहुंचने पर मुख्य चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का फूल माला पहना कर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया. वहीं कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत मंत्री प्रेम कुमार ने सिकंदरा चौक पर रुक कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. मौके पर भाजपा नेता अनिल दीक्षित, चंद्रवंशी महासभा के दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, भाजपा नेता सत्यनारायण पासवान, अशोक केशरी, विकास कुमार, शंकर राम चंद्रवंशी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑ��ोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >