साइकिल यात्रा मंच ने जैविक खेती का दिया संदेश

साइकिल यात्रा एक विचार के बैनर तले रविवार को 487वीं साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया.

जमुई. साइकिल यात्रा एक विचार के बैनर तले रविवार को 487वीं साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा सुबह 7:00 बजे सदर प्रखंड परिसर से शुरू होकर नीम नवादा गांव में संपन्न हुई. यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. सदस्य शेषनाथ रॉय ने बताया कि बढ़ते रासायनिक उपयोग से पर्यावरण को गहरा नुकसान हो रहा है, जिसे रोकने के लिए जैविक खेती को अपनाना जरूरी है. इस क्रम में सदस्य अजीत कुमार ने ग्रामीणों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया. यात्रा में शेषनाथ रॉय, राहुल रितुराज, सिंटू कुमार, सौरभ कुमार, विनय कुमार, राहुल कुमार सिंह, अजीत कुमार, हरेराम कुमार सिंह और पर्यावरण संरक्षक रामविलास सांडिल ने सक्रिय भागीदारी निभाई. गांव के अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, राजन कुमार समेत कई ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >