मंदार के इतिहास से अवगत होने के लिए छात्राओं का दल बांका रवाना

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन परिभ्रमण योजना अंतर्गत प्लस टू परियोजना उच्च विद्यालय खैरा से 50 छात्राओं का दल बांका जिले के बौंसी स्थित मंदार पर्वत के लिए रवाना हुआ.

खैरा. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन परिभ्रमण योजना अंतर्गत प्लस टू परियोजना उच्च विद्यालय खैरा से 50 छात्राओं का दल बांका जिले के बौंसी स्थित मंदार पर्वत के लिए रवाना हुआ. प्रधानाध्यापक बिमला कुमारी ने छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा इस दौरान ऐतिहासिक विरासत व दार्शनिक स्थल से रूबरू होकर उनके महत्व को समझ सकेंगी. पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह गतिविधि से बच्चों के बौद्धिक व मानसिक विकास में बढ़ोतरी होता है. परिभ्रमण दल के साथ विद्यालय के शिक्षक अवधेश कुमार, रामशीष सिंह, नूतन कुमारी, निशा कुमारी, नंद कुमार साथ गये हैं. इस दौरान कार्यालय प्रधान दिवाकर सिंह के साथ-साथ कई अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे. लोगों ने सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना की प्रशंसा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >