प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

प्रखंड के कियाजोरी पंचायत के मालदहडीह गांव में श्रीश्री 108 मां काली मंदिर में प्रतिमा स्थापित करने एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली.

चकाई. प्रखंड के कियाजोरी पंचायत के मालदहडीह गांव में श्रीश्री 108 मां काली मंदिर में प्रतिमा स्थापित करने एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. कलश यात्रा मे 151 कुंवारी कन्याओ ने भाग लिया. इस दौरान सुबह से ही यज्ञ स्थल पर लाल, पीले परिधानों में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु जुटे थे. कलश पूजन के बाद मां काली के जयघोष के साथ मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर गांव का भ्रमण करते हुए अजय नदी के तट पर पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालु भक्तों ने कलश में नदी का पवित्र जल भरा. इसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लिए विभिन्न गांव का भ्रमण से होते हुए यज्ञस्थल पर पहुंचे. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस मौके पर सैकड़ों कि संख्या में श्रद्धांलुओं ने ढोल, बाजे की धुन पर नाचते गाते माँ का जयकारा लगाते दिखे. तीन दिवसीय कार्यक्रम में वेदी स्थापना, भजन कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन के साथ प्रवचन भी होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >