डीएम ने समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण

डीएम अभिलाषा शर्मा ने बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया.

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा ने बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके पद और कार्यों की जानकारी ली और जनता से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संचिकाओं के रख-रखाव, आगत एवं निर्गत पंजियों की स्थिति, फाइलों के निस्तारण की गति और दस्तावेजों के सुव्यवस्थित प्रबंधन पर विशेष बल दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से होना चाहिए. जिला अभिलेखागार, स्थापना शाखा, विकास शाखा, जिला पंचायती राज कार्यालय, अपर समाहर्ता सिविल कार्यालय, नजारत शाखा, निर्वाचन कार्यालय, सामान्य शाखा तथा रिकॉर्ड रूम सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने जिला अभिलेखागार के विस्तार की आवश्यकता जताते हुए विशेष कार्य पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य संवेदनशीलता और कार्यालयीन अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा. डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी कर्मियों से ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >