प्रखंड प्रमुख ने आनंद प्रकाश को किया सम्मानित

चकाई प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी शुक्रवार को चकाई बाजार स्थित आनंद प्रकाश के घर पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया.

कलम, डायरी व दो हजार का चेक दिया, बढ़ाया हौसला चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी शुक्रवार को चकाई बाजार स्थित आनंद प्रकाश के घर पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कलम, डायरी, दो हजार का चेक सहित अन्य पाठ्य सामग्री देकर उनका हौसला बढ़ाया. आनंद प्रकाश ने सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. वह जिले के बरहट में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र है. चकाई बाजार निवासी आनंद के पिता रणधीर केशरी अधिवक्ता हैं. जबकि मां सुमन केशरी गृहणी हैं. मौके पर प्रमुख ने कहा कि चकाई के बच्चे आए दिन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. यही कारण है कि पिछड़े इलाके के रूप में जाना जाने वाला चकाई अब मेधा के लिए पहचाना जाने लगा है. प्रत्येक वर्ष यहां के बचे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर चकाई सहित जिला का नाम रोशन कर रहे हैं. आनंद ने भी अपनी प्रतिभा के बल पर हम सबों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास, रणधीर केशरी, पवन केशरी, सचिन केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >