सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

मलयपुर थाना क्षेत्र के गादी कटौना गांव के ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल के समीप बीते बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के गादी कटौना गांव के ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल के समीप बीते बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे पटना रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के ट्रस्ट कालोनी निवासी शानू कुमार (21) पिता पुतुल कुमार सिंह के रूप में की ग्यी है. मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार कहते हैं कि सूचना पर थाना की गश्ती गाड़ी गई थी किंतु तब तक घायल को अस्पताल भेज दिया गया था. परिजनों द्वारा किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >