प्रश्नोत्तरी, नवाचार प्रस्तुतीकरण व पोस्टर प्रतियोगिता से गूंजा परिसर

जिले के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह और वैज्ञानिक चेतना के साथ मनाया गया.

– सिमुलतला आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित जमुई. जिले के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह और वैज्ञानिक चेतना के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी शुभम शेखर, प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा समेत शिक्षक व संकाय सदस्य मौजूद रहे. विज्ञान संकाय की ओर से आयोजित अंतर-हाउस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े सवालों का शानदार प्रदर्शन किया. साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत विकास जैसे विषयों पर छात्रों ने भविष्यवादी नवाचार प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया. “वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में महिलाओं की भूमिका” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में महिला वैज्ञानिकों के योगदान को रेखांकित किया गया. प्रभारी प्रधानाचार्य ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया. अंत में अंग्रेजी शिक्षक राहुल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >