केशरवानी समाज का होली मिलन समारोह आज

केशरवानी समाज का होली मिलन समारोह रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित केसरवानी धर्मशाला में आयोजित किया जायेगा.

चकाई. केशरवानी समाज का होली मिलन समारोह रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित केसरवानी धर्मशाला में आयोजित किया जायेगा. जानकारी देते केशरवानी समाज के संयोजक पवन केसरी ने बताया कि होली मिलन समारोह शाम 7:00 से प्रारंभ होगा. इसमें समाज के पुरुष, महिलाएं, बच्चे, बच्चियों एवं अभिभावक शिरकत करेंगे. साथ ही खान-पान एवं गीत संगीत का आयोजन किया गया है. समारोह में लोग होली के गीतों पर झूमेंगे और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे. समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह आयोजन सफलतापूर्वक किया जाता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >