कानून परीक्षा में बरहट थानाध्यक्ष टॉपर

पुलिस महकमे में कार्यकुशलता और कानून की समझ को परखने के लिए एसपी की ओर से एक अनोखी पहल की गयी.

बरहट. पुलिस महकमे में कार्यकुशलता और कानून की समझ को परखने के लिए एसपी की ओर से एक अनोखी पहल की गयी. उनके निर्देश पर जिले के सभी थानाध्यक्षों की लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. इसमें नए आपराधिक कानूनों से जुड़े सवाल पूछे गए. कुल 50 अंकों की इस परीक्षा में सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया. परीक्षा परिणाम घोषित होने पर बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 में से 47 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर एसपी विश्वजीत दयाल ने उन्हें 1000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया और उनके कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >