घर से नाराज होकर भागा किशोर किऊल स्टेशन से बरामद

परिजनों को सकुशल सौंपा

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के महापुर गांव से लापता हुए एक किशोर को पुलिस कियूल स्टेशन से बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महापुर गांव निवासी विजय ठाकुर अपने 13 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार उर्फ गोलू के गुम हो जाने को लेकर बुधवार को थाने में आवेदन दिया था. आवेदन में उन्होंने बताया कि गोलू घर से सुबह साढ़े छह बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए पिपराडीह स्थित कोचिंग संस्थान के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा है. पता चला है कि गोलू कोचिंग भी नहीं गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करते हुए झाझा स्टेशन पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे जांच की तो पता चला कि गोलू किऊल जाने वाली ट्रेन में चढ़ रहा है. इसके बाद किऊल जीआरपी से संपर्क कर उसे बरामद कर उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >