गिद्धौर. बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर प्रतियोगिता में भाग ले रहे विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे शिक्षक बच्चन कुमार ज्योति, दिनेश रजक, संजीव कुमार, सुनील सिंह, कृष्णा राम, अर्जुन कुमार, निरंजन कुमार सिंह, राजवंश केशरी, जयकांत सिंह, सुबोध मालवीय, निरंजन कुमार आदि शिक्षकों ने विभागीय व्यवस्था पर नाराजगी जतायी. कहा कि प्रखंड स्तरीय क्विज, चित्रकला, गणित ओलम्पियाड प्रतियोगिता में प्रखंड के संबंधित विद्यालयों के लगभग 200 बच्चों नेभाग लिया लेकिन आयोजन समिति द्वारा ग्यारह बजे से तकरीबन 02 बजे तक बच्चों के पीने के लिए न ही पानी की उक्त स्थल पर व्यवस्था की गयी न ही अल्पाहार की ही व्यवस्था देखने को मिली, जिससे शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के बीआरपी मनोज सिंह, केदार सिंह एवं प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की व व्यवस्था में अविलंब सुधार करने की बात कही. इधर सूचना मिलेते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद मिश्रा आनन फानन में कार्यक्रम स्थल पहुंचे व बीआरपी को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
कहते हैं बीईओ
मामले को लेकर बीईओ तारकेश्वर प्रसाद मिश्रा मिश्रा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से जुड़ी विधि व्यवस्था में अगर अविलंब सुधार नहीं हुआ तो विभागीय नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
