Raid: जमुई मत्स्य कार्यालय में निगरानी विभाग का छापा, 50 हजार घूस लेते पकड़े गए दो अफसर

Bihar Raid: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जमुई से दो अधिकारियों को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा. निगरानी की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हलचल मच गई है.

Bihar Raid: जमुई जिले के मत्स्य विभाग के कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की. निगरानी विभाग ने मत्स्य विभाग के दो अधिकारियों को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान मत्स्य विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार को निगरानी की टीम अपने साथ ले गयी. दोनों पर मछली पालन योजना के अंतर्गत लाभुक से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से पदाधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

निगरानी विभाग की टीम कर रही पूछताछ

जानकारी के अनुसार जमुई जिले के सोनो प्रखंड के भेलवा मोहनपुर गांव निवासी तुलसी यादव ने निगरानी विभाग को शिकायत की थी कि सरकार द्वारा उसके खाते में भेजी गई अनुदान राशि में से 1.5 लाख रुपए की मांग की जा रही है. शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी विभाग ने दोनों पदाधिकारियों को 50 हजार रुपए की घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. निगरानी विभाग की टीम ने दोनों पदाधिकारियों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद हड़कंप

निगरानी विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल दोनों अधिकारियों को विरासत में लिया गया है. कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा. इधर इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हलचल मची है. मत्स्य कार्यालय से कुछ दूरी पर समाहरणालय स्थित है, जहां इस करवाई को लेकर कर्मचारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है.

Also Read: Chandan Murder Case: सोशल मीडिया पर शूटरों को मिलती रही जानकारी, चंदन के परिजन पल-पल का वीडियो करते थे अपलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >