रंग-गुलाल लगाकर सौहार्द का दिया संदेश

होली पर्व के अवसर पर शहर के पुरानी बाजार क्षेत्र में लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला इकाई की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

जमुई. होली पर्व के अवसर पर शहर के पुरानी बाजार क्षेत्र में लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला इकाई की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही. रंग-गुलाल और आपसी मेलजोल के बीच पूरा माहौल उत्साह और उमंग से सराबोर रहा. समारोह का शुभारंभ प्रेसिडेंट राजीव रंजन भालोटिया, सेक्रेटरी मनोज कुमार सिन्हा, प्रसिद्ध सामाजिक व्यक्तित्व मनोज कुमार सिंह, अशोका स्कूल के निदेशक अशोक कुमार सिंह सहित अन्य प्रबुद्ध जनों के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक व्यंजनों एवं मिठाइयों की विशेष व्यवस्था की गई थी. होली गीतों की मधुर धुन पर लोग झूमते नजर आए और सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं. इस अवसर पर प्रेसिडेंट राजीव रंजन भालोटिया ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज को जोड़ने का संदेश देता है. हंसी-खुशी और आत्मीय माहौल के बीच संपन्न हुआ यह होली मिलन समारोह सामाजिक एकता और भाईचारे की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आया. आयोजन को सफल बनाने में लायंस सदस्य अमित कुमार, अशोक कुशवाहा, नितेश केसरी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >