देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगह से भारी मात्रा में देसी शराब को बरामद किया है.

चकाई. शराब और शराबियों की धर पकड़ को लेकर लगातार पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इस क्रम में चंद्रमंडीह पुलिस द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगह से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद किया गया. चन्द्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के केलुआडीह गांव से लोदाम मरांडी पिता बुधन मरांडी के घर से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. पुलिस के आने की भनक लगते ही वह घर से फरार हो गया. जबकि थाना क्षेत्र के पुजारडीह गांव से दिलखुश पूजहर पिता कुम्हर पूजहर के घर से 5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. इस दौरान दिलखुश पूजहर को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. इस अभियान में अवर निरीक्षक नंदन कुमार राय के साथ कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >