एक सप्ताह से नाबालिग लड़की लापता

थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते 22 फरवरी से लापता है. उसके परेशान माता पिता सभी जगह खोजबीन की, लेकिन बेटी का पता नहीं चला.

सोनो. थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते 22 फरवरी से लापता है. उसके परेशान माता पिता सभी जगह खोजबीन की, लेकिन बेटी का पता नहीं चला. उन्हें आशंका है कि कटोरिया थाना क्षेत्र के धधरीजोर गांव निवासी उनके दूर के रिश्तेदार छोटू कुमार ने शादी की नीयत से उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया है. रविवार को लड़की की माता ने सोनो थाने में आवेदन देकर उक्त युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है. दिये आवेदन में वह बताती है कि बीते 14 फरवरी को वह अपने मायके एक श्राद्ध कार्य में बेटी के साथ गयी थी. वहां वह युवक छोटू भी आया था. संभवतः वहीं दोनों में मुलाकात हुई होगी. 22 फरवरी को दिन में बेटी किसी काम को लेकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं आयी. सभी जगह खोजबीन कर तक गये. तब 25 फरवरी को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और मेरी बेटी को बात करने दिया, लेकिन जैसे ही बेटी मम्मी बोली उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया. ऐसा अलग अलग नंबर से तीन बार किया गया. मुझे लगता है कि छोटू ही मेरी बेटी को भगा ले गया है. प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >