चिल्ड्रेन पार्क मोड़ के पास छात्र को पीटकर किया घायल, भर्ती

जमुई के चिल्ड्रेन पार्क मोड़ के पास बदमाशों ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल छात्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमुई. शहर के चिल्ड्रेन पार्क मोड़ के पास शनिवार को बदमाशों ने एक छात्र के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल छात्र की पहचान परशुराम तांती के पुत्र आयुष राज के रूप में हुई है. आयुष राज ने मारपीट का आरोप सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी मंटू रावत के पुत्र प्रियांशु कुमार सहित अन्य युवकों पर लगाया है.

बिना किसी कारण शुरू कर दी मारपीट

घायल छात्र ने बताया कि वे अपने काम से केकेएम कॉलेज की ओर जा रहा था इसी दौरान चिल्ड्रेन पार्क मोड़ के समीप अपने एक साथी से बातचीत करने लगा. आरोप है कि इसी दौरान प्रियांशु कुमार सहित अन्य युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.  घटना के बाद मामले की जानकारी आरोपित के परिजनों को दी गई, लेकिन जब उनकी ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो पुलिस को सूचना दी गई.


घायल छात्र का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज


इसके बाद घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस मारपीट के कारणों के साथ-साथ घटना में शामिल युवकों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है.

ALSO READ IRCTC Bharat Gaurav Train: बिहार से चलेगी 9 दिन की खास ट्रेन, 4 ज्योतिर्लिंगों के कर सकेंगे दर्शन, जानें किराया और रूट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >