खेल आपसी भाईचारा को मजबूत करता है : गौरव सिंह राठौड़

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांवर गांव में आयोजित एक दिवसीय नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन एकता सोसायटी क्लब द्वारा किया गया.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांवर गांव में आयोजित एक दिवसीय नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन एकता सोसायटी क्लब द्वारा किया गया. जिसका उद्घाटन नव युवक संघ संयोजक गौरव सिंह राठौड़, पूर्व राजद प्रत्याशी राजेंद्र यादव, समाजसेवी जसीर अंसारी, समिति सदस्य एहसान अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. आयोजनकर्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. जिले के विभिन्न हिस्सों से आये आठों टीमों ने अपने किस्मत का भाग आज़माया. धोबियाकुरा और बलियाडीह टीम फाइनल में पहुंची. टॉस जीतकर धोबियाकुरा की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में दो विकेट खोकर 95 रन बनाया. जवाबी पारी में बलियाडीह टीम पूरा ओवर खेलकर 85 रन ही बना पायी. इस प्रकार धोबियाकुरा की टीम 10 रनों से विजय होकर कप पर अपना कब्जा जमाया. मैन ऑफ द मैच इजाज अंसारी को दिया गया. खेलप्रेमी व उपस्थित लोगों को संबोधित करते गौरव सिंह राठौड़ ने कहा कि खेल मानसिक तनाव को दूर करता है. आपसी भाईचारा को मजबूत करता है. मोबाइल के दौर में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने में असफल हो रहे हैं, जबकि खेल में सुनहरा भविष्य छिपा हुआ है. अंपायर की भूमिका मासूम और जसीम ने निभाया, जबकि स्कोरर के रूप में बंटी पासवान व हासिम अंसारी ने अपनी भूमिका निभाया. मौके पर आयोजन समिति के फ़िरदौस अंसारी, रोशन यादव, मनीष पासवान, इरशाद, वाजिद के अलावे बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व खिलाड़ी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >