दौड़ प्रतियोगिता में अलीगंज का सोनू रहा अव्वल

जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

जमुई: जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा बताया कि इस दौरान दौड़ और गोला फेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दौड़ में अलीगंज के सोनू कुमार ने प्रथम स्थान और राजवीर कुमार ने द्वितीय राजस्थान हासिल किया. वही जमुई निवासी सागर कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया. जबकि गोला फेंक में सोनू कुमार ने प्रथम, सागर कुमार ने द्वितीय और राजवीर कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। मौके पर शारीरिक शिक्षक शिवपूजन शर्मा, दिनेश प्रसाद सिंह, सचिन कुमार, तल्हा अहमद समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >