एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो देसी कट्टा, चार कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक वारदात टली

Sikandra STF Raid : सिकंदरा थाना क्षेत्र में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में कुल तीन देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. यह गिरफ्तारी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के प्रयासों का हिस्सा है.

Sikandra STF Raid : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने कुल तीन देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

एसटीएफ की कार्रवाई में एक कट्टा व तीन कारतूस बरामद

शनिवार की रात एसटीएफ एवं सिकंदरा थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर थाना क्षेत्र के पचमहुआ गांव निवासी सूरज कुमार, पिता बाल्मिकी यादव को उसके घर के समीप से गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा तथा .315 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

सर्विलांस पर था आरोपी, वारदात की थी तैयारी

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सूरज कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पूर्व में भी जेल जा चुका है. वह एसटीएफ की सर्विलांस पर था. गुप्त सूचना मिली थी कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ और सिकंदरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

रोको-टोको अभियान में शराबी बाइक सवार हथियार के साथ पकड़ा गया

इसी रात सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर बालडा मोड़ के समीप चलाए जा रहे रोको-टोको अभियान के दौरान पुलिस ने चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी छोटन यादव, पिता रामदेव यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. तलाशी लेने पर उसके पास से दो देसी कट्टा, .315 बोर का एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक बाइक बरामद की गई.

दोनों आरोपितों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की गहन जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं. पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >