लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत गौरा पंचायत के हथियावार-तलझारी गांव के महाकल्याणी शक्तिपीठ के प्रांगण में बीते 23 फरवरी से प्रारंभ हुए शतचंडी यज्ञ सह हरिनाम संकीर्तन का समापन बीते रविवार को पूर्णाहुति के साथ हो गया. 41 दिनों तक चले यज्ञ तथा हरिनाम संकीर्तन में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. पूरे गांव तथा आस पास के गांव में भक्ति का माहौल रहा. उक्त जानकारी देते हुए यज्ञ के निर्देशक संत महादेव बाबा ने बताया कि यज्ञाचार्य के लिए अयोध्या से पंडित विनीत कुमार मिश्र, सहायक आचार्य के रुप में नवल किशोर शास्त्री, देव धर्मेंद्र शर्मा, अशोक झा तथा रंजीत कुमार तिवारी को बुलाया गया था. यज्ञ में श्रीमद्भागवत का पाठ व्यास श्रीकांत झा ने किया .वही देवी भागवत पाठ मनोज कुमार शुक्ल ने किया. इस कार्यक्रम में लोग पूरे भक्तिभाव से पाठ को सुनने के लिए शामिल हो रहे थे. जिसमें महिलाओं की संख्या काफी रहती थी. यज्ञ में यजमान लक्ष्मी कुमार तथा शशि भूषण कुमार रहे थे. यज्ञ में सहयोग के रूप में लालेश्वर यादव, गणनायक कुमार भीम यादव, उप प्रमुख जनार्दन यादव, पूर्व प्रमुख कामदेव यादव, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, महेश तांती शिक्षक नुनेश्वर कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार शर्मा, बबलू ठाकुर, विष्णुदेव शर्मा, भरत शर्मा, श्याम सुंदर यादव, तथा पंकज कुमार के अलावे गांव के सैकड़ों लोग शामिल थे.
41 दिनों तक तलझारी गांव ने भक्ति धारा में लगाया गोता
प्रखंड अंतर्गत गौरा पंचायत के हथियावार-तलझारी गांव के महाकल्याणी शक्तिपीठ के प्रांगण में बीते 23 फरवरी से प्रारंभ हुए शतचंडी यज्ञ सह हरिनाम संकीर्तन का समापन बीते रविवार को पूर्णाहुति के साथ हो गया.
