मांगों के समर्थन में चार से हड़ताल पर जायेंगे राजस्व कर्मचारी

चकाई प्रखंड में कार्यरत सभी राजस्व कर्मचारी अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन में आगामी 4 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड में कार्यरत सभी राजस्व कर्मचारी अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन में आगामी 4 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इसे लेकर राजस्व कर्मचारी संघ की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी. बैठक में हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर मौजूद राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि गृह जिले में पदस्थापन, 2800 ग्रेड पे सहित कुल 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश भर के राजस्वकर्मी 4 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. राजस्व कर्मचारी को न तो सम्मानजनक ग्रेड पे और न ही अन्य तरह की सुविधाओं का लाभ मिल पा रहा है. यहां तक कि ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलने के कारण राजस्व कर्मचारी अपने घर से 300 किमी से भी अधिक दूरी पर कार्य करने को मजबूर हैं. अत्यधिक दूरी पर पदस्थापन हो जाने के कारण छुट्टी में घर जाना भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि दो से तीन दिनों का समय आने-जाने में ही बीत जाता है. कुल मिलाकर सरकार राजस्व कर्मचारी के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है. ऐसे में कर्मचारियों ने सरकार से सभी तरह की मांगों को स्वीकार कर लेने की अपील की है. मौके पर राजस्व कर्मचारी राजेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार, संतोष कुमार यादव, रविशेखर, विनीत कुमार, निर्मल कुमार, विपिन कुमार एवं नीतीश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >