सहायक उपकरण के लिए 109 दिव्यांगों का हुआ पंजीयन

केंद्र सरकार की प्रायोजित एडिप योजना के तहत बुधवार को दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए प्रशिक्षण एवं पंजीकरण शिविर प्रखंड के आंबेडकर भवन मे आयोजित किया गया.

चकाई. केंद्र सरकार की प्रायोजित एडिप योजना के तहत बुधवार को दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए प्रशिक्षण एवं पंजीकरण शिविर प्रखंड के आंबेडकर भवन मे आयोजित किया गया. शिविर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण किया गया. इसमें 109 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया. लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में शिविर का जायजा लिया गया. जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना दिव्यांगजनों के लिए बेहद लाभकारी है. उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे आगे आकर पंजीकरण और जागरूकता अभियान में सहयोग करें.जमुई सांसद अरुण भारती इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं. मौके पर भुनेश्वर पासवान,प्रसादी पासवान, राजीव पासवान, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >