आंधी के साथ हुई बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी.

सोनो. शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी. आंधी के बाद कुछ देर तक बारिश हुई. बारिश होने से तेज गर्मी से बेहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली. बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में गर्मी काफी तेज हो गयी थी. सूरज की तीखी धूप सुबह से ही परेशान कर रही थी. दोपहर तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जा रहा था. दोपहर में लोग घर से निकलना नहीं चाह रहे थे. लोगों को रातों में भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही थी. ऐसे में शनिवार की शाम मौसम ने करवट ली और तेज हवा के बीच बारिश हुई. बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >