गिद्धौर. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रखंड के ऐतिहासिक पंच मंदिर, बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, विकटनाथ, रतनपुर शिवालय, गंगरा शिव मंदिर, सेवा शिव मंदिर, कोल्हुआ के धोवघट शिव मंदिर, कुंधुर शिवालय ,केवाल शिव मंदिर, मौरा शिवालय ,सहित तमाम शिवालयों में शिवरात्रि को लेकर भगवान भोले के भक्तों की पूजा अर्चना को लेकर काफी भीड़ देखी गयी. भक्तों ने जलाभिषेक के बाद महादेव व मां गौरी से मंगल जीवन का आशीर्वाद मांगा की. वहीं शिवरात्रि के अवसर पर देर संध्या बाबा बूढ़ानाथ सेवा समिति एवं मां कालिका समिति धोबघट की ओर से भव्य शिव झांकी निकाली गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
