प्रदीप, मनोरंजन व नुनेश्वर बने उपाध्यक्ष
सोमवार को हुए जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के मतों की गणना देर रात तक चलती रही.
जमुई. सोमवार को हुए जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के मतों की गणना देर रात तक चलती रही. देर रात सभी पदों के परिणाम घोषित किए गए. बीते सोमवार दोपहर बाद मतों की गणना प्रारंभ हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर सीताराम सिंह तथा महासचिव पद पर अमित कुमार ने जीत दर्ज की. जबकि कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी. देर शाम जारी हुए परिणामों में उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह तथा नुनेश्वर तांती ने जीत हासिल की. बताते चलें कि अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. जिसमें सीताराम सिंह को सबसे अधिक 380 मत प्राप्त हुए. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे अश्विनी यादव को 238 मत प्राप्त हुए. कृष्णा यादव को 149, मनोज कुमार सिंह को 42, तथा मटुकधारी शर्मा को 11 मत प्राप्त हुए. महासचिव पद पर सीधी टक्कर अमित कुमार और विपिन कुमार सिंह के बीच थी. अमित कुमार को 540 मत प्राप्त हुए. जबकि विपिन कुमार सिंह को 279 मत प्राप्त हुए और अमित कुमार ने 261 मतों से महासचिव पद पर विजय हासिल की. उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. जिसमें प्रदीप कुमार सिंह को सबसे अधिक 291 मत प्राप्त हुए. जबकि मनोरंजन कुमार सिंह को 269, नुनेश्वर तांती को 208 मत प्राप्त हुए. इसके अलावा मधुकर प्रसाद सिंह को 168, विनय कुमार सिंह को 187, राजीव कुमार सिंह (प्रथम) को 135, मुरारी लाल स्वर्णकार को 173, रंजीत कुमार (प्रथम) को 62, तथा मिथिलेश कुमार सिंह को 164 मत प्राप्त हुए.
साधना, राजकुमार और विमल बने सहायक सचिव
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव के अलावा सोमवार को कुल 32 प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी. जिसमें केवल 24 पदों के लिए वोट डाले गए थे, शेष प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध कर लिया गया था. सोमवार देर रात सामने आए परिणामों में कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सिंह विजई रहे. जबकि संयुक्त सचिव के तीन पदों पर हरि यादव, देवकीनंदन सिंह तथा चंदन कुमार सिंह ने जीत हासिल की. सहायक सचिव के तीन पद के लिए साधना कुमारी, राजकुमार यादव तथा विमल कुमार सिंह ने जीत दर्ज की. वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पद के लिए नविता कुमारी सिन्हा, फुलेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार सिंह (पंचम), बुधन साह तथा सुरेंद्र प्रसाद साव ने जीत हासिल की. कार्यकारिणी सदस्य के सात पद के लिए राकेश कुमार सिन्हा, पारसनाथ गुप्ता, मुकेश कुमार यादव, संजय कुमार पासवान, विजय कुमार सिंह, शंकर कुमार तथा बृज बिहारी शरण ने जीत हासिल की. निगरानी समिति के तीन पदों पर आत्मानंद सिंह, मुरलीधर पांडेय तथा गौतम कुमार का निर्वाचन किया गया. पुस्तकालय समिति के तीन पद के लिए राजेश कुमार यादव, नीलम कुमार तथा भीमदेव यादव का निर्वाचन किया गया. जबकि लेखा परीक्षक के दो पदों के लिए हिरेश कुमार सिंह तथा प्रदीप कुमार का निर्वाचन किया गया. चुनाव की पूरी प्रक्रिया मतदान पदाधिकारी सज्जन कुमार सिंह के देखरेख में संपन्न कराई गई. विधिज्ञ संघ चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर में सोमवार सुबह से लेकर मतगणना समाप्त होने तक गहमा-गहमी देखने को मिला. विजई प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूलमाला पहनकर उनका स्वागत किया तथा सभी विजई प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया.किसको मिले कितने वोटअध्यक्ष : एक पद1. सीताराम सिंह – 380 2. अश्विनी यादव – 238 3. कृष्णा यादव – 149 4. मनोज कुमार सिंह – 42 5. मटुकधारी शर्मा – 11 महासचिव : एक पद1. अमित कुमार – 540 2. विपिन कुमार सिन्हा – 279कोषाध्यक्ष : एक पद1. प्रदीप कुमार सिंह – 224 2. राजेश कुमार तृतीय – 1613. वेणु मंडल – 139 4. कृष्णनंदन सिंह – 131 5. नंदकिशोर चौधरी – 112 उपाध्यक्ष : तीन पद1. प्रदीप कुमार सिंह – 2912. मनोरंजन कुमार सिंह – 259 3. नुनेश्वर तांती – 208 4. विनय कुमार सिन्हा – 187 5. मुरारी लाल स्वर्णकार – 173 6. मधुकर प्रसाद सिन्हा – 168 7. मिथिलेश कुमार सिंह – 164 8. राजीव कुमार सिन्हा (प्रथम) – 1359. रंजीत कुमार (प्रथम) – 62सहायक सचिव : तीन पद1. साधना कुमारी – 321 2. राज कुमार यादव – 221 3. विमल कुमार सिंह – 209 4. भोला पासवान – 192 5. ब्रह्मदेव सिंह – 1916. मुन्ना कुमार सिंह – 177 7. प्रवीण कुमार सिंह – 134 8. दिलीप कुमार सिंह – 121 9. श्रवण कुमार सिंह – 93 संयुक्त सचिव : तीन पद1. हरि यादव – 377 2. देवकीनंदन सिंह – 292 3. चंदन कुमार सिंह – 236 4. विजय कुमार सिन्हा – 144 5. मनोरंजन कुमार संगम – 143 6. रंजय प्रसाद सिंह – 136 7. मनोज कुमार गुप्ता – 123 8. सुनील कुमार विश्वकर्मा – 109 9. रामनिवास यादव – 107वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : पांच पद1. नमिता कुमारी सिन्हा – 464 2. फुलेश्वर प्रसाद – 394 3. मनोज कुमार (पंचम) – 377 4. बुधन साह – 323 5. सुरेंद्र प्रसाद साव – 260 6. रवि नंदन प्रसाद उर्फ मूनजी – 230 कार्यकारिणी सदस्य : सात पद1. राकेश कुमार सिन्हा – 3732. पारस नाथ गुप्ता – 324 3. मुकेश कुमार यादव – 322 4. संजय कुमार पासवान – 307 5. विजय कुमार सिंह – 299 6. शंकर कुमार – 276 7. बृज बिहारी शरण – 264 8. आशुतोष कुमार सिन्हा – 2569. दिलीप कुमार – 254
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
