PM Modi: 'जिनको किसी ने नहीं पूछा, उन्हें मोदी पूजता है', जमुई में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के जमुई पहुंचे. यहां उन्होंने जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

PM Modi: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के जमुई जिले पहुंचे. यहां उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लिया. इस मौके पर पीएम मोदी ने 6,640 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें सड़क, बिजली, जल आपूर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस की सभी देशवासियों और खास तौर पर आदिवासी भाई-बहनों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के उपलक्ष में उत्सव शुरू हो रहा है जो अगले एक साल तक चलेगा.

पूर्व की सरकारों पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एनडीए सरकार जनजातीय समाज की पढ़ाई, कमाई और दवाई पर पूरा ध्यान दे रही है. आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं मिला जिसके वो हकदार थे. हमारी सरकार अलग तरीके से काम करती है. इतिहास ने इस समाज के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है जिसे दूर करने का यह एक ईमानदार प्रयास है. आदिवासी समाज ने ही राजकुमार राम को भगवान राम बनाया. उन्होंने आजादी की लड़ाई में कई बार नेतृत्व किया. मगर उनके इतिहास को मिटाने की कोशिश की गई. इसके पीछे स्वार्थ भरी राजनीति थी. अफसोस है कि भारत की आजादी के लिए एक ही दल (कांग्रेस) को श्रेय दिया गया.”

जनमन योजना से हो रहा आदिवासियों का विकास

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना हमारा सौभाग्य है. उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश से द्रौपदी मुर्मू को जिताने की अपील की थी. पीएम ने कहा, “द्रौपदी मुर्मू जब राष्ट्रपति बनीं तो वह आदिवासियों का जिक्र किया करती थीं. इस समुदाय के बारे में पिछली सरकारें नहीं सोचती थी. इनके लिए पीएम जनमन योजना शुरू की गई. इस योजना से देश के पिछड़े आदिवासियों का विकास हो रहा है. पिछड़ी जनजातियों को घर, बिजली और सड़क का लाभ दिया जा रहा है. जिनको पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उन्हें मोदी पूजता है.”

आदिवासी समाज के लिए किये गए कामों को गिनाया

पीएम मोदी ने जमुई में आगे कहा कि हमारी सरकार ने आदिवासी विरासत को सहेजने के लिए अनेक कदम उठाए हैं. अनेक आदिवासियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा. आदिवासी विरासत को सुरक्षित रखने के लिए कई संग्रहालय और रिसर्च सेंटर खोले. हमारी सरकार ने मातृभाषा में इंजीनियरिंग, मेडिकल और तकनीक की परीक्षा के विकल्प दिए. इन फैसलों ने आदिवासी बच्चों के सपनों को पंख दिए हैं. आदिवासी युवाओं ने इंटरनेशनल टूर्नामेंट में देश को मेडल दिलाया.

इसे भी पढ़ें: Bihar STF को मिली बड़ी कामयाबी, मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, जानें क्या-क्या मिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >