गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने की स्कूल समय में बदलाव की मांग

बढ़ते गर्मी के बीच स्कूली बच्चों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है. अभी अप्रैल में ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

सोनो. बढ़ते गर्मी के बीच स्कूली बच्चों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है. अभी अप्रैल में ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. भीषण धूप और लू के थपेड़ों के बीच मासूम बच्चे रोजाना स्कूल जाने-आने को मजबूर हैं. इससे अभिभावक चिंतित है. गर्मी से उनके बच्चों की तबीयत खराब होने की उन्हें चिंता सता रही है. दरअसल, बच्चों को स्कूल से जिस समय दोपहर में छुट्टी मिलती है उस समय तापमान अधिक रहता है. इसके बावजूद स्कूलों में छुट्टी दोपहर में कर दी जा रही है. गौरतलब है कि वर्तमान में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जा रहा है. बच्चों को दोपहर 12:20 बजे छुट्टी दी जाती है. चढ़ते सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के बीच घर लौटते समय बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लिहाजा अभिभावकों की चिंता बढ़ती ही जा रही है. इस कारण अभिभावकों ने स्कूलों के संचालन समय में तत्काल बदलाव की मांग की है. ग्रामीण कामदेव सिंह, मिथिलेश कुमार, रंजय कुमार, भीम यादव, रंजीत कुमार, मृत्युंजय पांडेय सहित अन्य ने प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को सुबह के समय तक सीमित किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >