पैरा मटिहाना पंचायत को मिली एंबुलेंस व पुस्तकालय की सौगात

पैरा मटिहाना पंचायत को एंबुलेंस और पुस्तकालय की सौगात मिली है.

सोनो. पैरा मटिहाना पंचायत को एंबुलेंस और पुस्तकालय की सौगात मिली है. डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में मिले इन सुविधाओं को पाकर पंचायत के लोगों में हर्ष है. बीते सोमवार की शाम पंचायत की मुखिया रंभा कुमारी कुशवाहा ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष एम्बुलेंस सेवा और पुस्तकालय सह पंचायत ज्ञान केंद्र का उद्घाटन की. मुखिया रंभा कुमारी कुशवाहा ने बताया कि यह कदम डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित है. बाबासाहेब ने हमेशा समाज के पिछड़े वर्गों के अधिकारों और विकास के लिए काम किया. उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए पंचायत में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है. एंबुलेंस होने से अब आपात स्थिति में यहां के मरीज को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगा. वहीं पुस्तकालय से यहां के छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए एक अच्छा वातावरण के साथ तरह तरह की पुस्तकें मिल सकेगा. यह पढ़ने वालों के लिए बड़ी सौगात है. मुखिया ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनहित में इसी तरह के कार्य किए जाते रहेंगे. मौके पर समाजसेवी अयोध्या मंडल ने कहा कि हमारा उद्देश्य पंचायत को विकास के मापदंड पर अव्वल रखना है. बताते चलें कि श्री मंडल का भी इसमें विशेष सहयोग रहा. पंचायत के विकास में उनकी सक्रिय और सकारात्मक भूमिका के लिए उपस्थित लोगों ने सराहना की. मौके पर लोजपा (आर) नेता संजय मंडल, प्रदीप कुमार आर्य सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >