ऑक्सीजन सिलिंडर से इमरजेंसी में हो रहा सप्लाई
जमुई. सदर अस्पताल परिसर में स्थापित दोनों ऑक्सीजन प्लांट तकनीकी गड़बड़ी के कारण बीते कई दिनों से बंद पड़ा है. इससे अस्पताल में पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गयी. इस कारण ऑक्सीजन सिलिंडर से सिर्फ इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन का सप्लाई किया जा रहा है. ऑक्सीजन प्लांट के केयर टेकर ने बताया कि 500 एलपीएम और 950 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सप्लाई बंद करनी पड़ी है. इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है.कोविड काल में लगे थे दोनों ऑक्सीजन प्लांट
उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसे लेकर कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा सदर अस्पताल परिसर में 500 एलपीएम और 950 एलपीएम क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट लगाये गये थे. साथ ही इमरजेंसी कक्ष के सभी बेड तक ऑक्सीजन पाइपलाइन से पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई थी बावजूद इसके प्लांट के बार-बार बंद होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.रखरखाव के अभाव में बार-बार खराब हो रहे प्लांट
स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट की नियमित देखभाल नहीं होने के कारण अक्सर तकनीकी गड़बड़ी उत्पन्न हो जाती है, जिसका खामियाजा सीधे मरीजों को भुगतना पड़ता है. इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
