बाल तस्करी व अपहरण के विरोध में स्कूली बच्चों ने लोगों को किया जागरूक

स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ सिमुलतला के बच्चों ने चकाई में सड़क पर उतरकर जागरूकता अभियान चलाया.

चंद्रमंडीह. बच्चों की सुरक्षा और समाज में व्याप्त गंभीर अपराधों के प्रति जन-चेतना जगाने के उद्देश्य से बुधवार को स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ सिमुलतला के बच्चों ने चकाई में सड़क पर उतरकर जागरूकता अभियान चलाया. संस्थान के निदेशक रितेश गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली के माध्यम से लोगों को बाल तस्करी एवं अपहरण जैसे अपराधों के विरुद्ध एकजुट होने का संदेश दिया गया. जन जागरूकता अभियान रैली चकाई मुख्य चौक से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय, पंचमुखी चौक, बासुकीटांड़ सहित विभिन्न गलियों व ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरी. रैली में शामिल छात्र एवं छात्रा हाथों में तख्तियां लिए बच्चों की सुरक्षा के समर्थन में नारे लगा रहे थे. मौके पर डॉ सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान में बच्चों का अपहरण, मानव तस्करी और अंगों की अवैध बिक्री जैसे जघन्य अपराध समाज के लिए कलंक है. उन्होंने इन बुराइयों को जड़ से मिटाने के लिए सामुदायिक एकजुटता पर बल दिया. उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन का श्रेय डायरेक्टर रितेश गुप्ता के कुशल नेतृत्व को देते हुए कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक सुरक्षा का संदेश पहुँचाना है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के प्रति सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. वहीं पैरामेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर नमिता साह ने लड़के और लड़कियों दोनों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज को अब और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि बाल अपराधों पर लगाम लगाया जा सके. मौके पर डॉ मुकेश साह, डॉ नमिता साह, निखिल शेखर, संदीप कुमार, प्रवीण गुप्ता, सकल नारायण पटेल, रघुवर शरण, जनार्दन शुक्ला, बृजेश सिह, रामखेलावन, सौरभ कुमार सहित दर्जनों बच्चे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >