स्थापना दिवस पर इंडियन आइडल फेम रितिका बिखेरेंगी सुरों का जादू

जिले के स्थापना दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं.

जमुई. जिले के स्थापना दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं. आगामी 21 फरवरी को आयोजित होने वाले इस विशेष अवसर को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है. बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने शहर स्थित श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंच निर्माण, दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा विभागीय स्टालों की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हो. जिलाधिकारी ने कहा कि “जिला स्थापना दिवस हमारी पहचान, इतिहास और विकास यात्रा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है. सभी विभागों के आपसी समन्वय से इसे भव्य और सफल बनाया जायेगा.

सांस्कृतिक संध्या होगी खास

इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल फेम मशहूर गायिका रितिका राज होंगी, जो अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगी. उनके अलावा गायक मनीष मयूर और लोकप्रिय एंकर अमित पराशर भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे. सांस्कृतिक संध्या को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. समारोह की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे प्रभात फेरी से होगी. इसके बाद प्रातः 10:00 बजे विधिवत उद्घाटन किया जायेगा. उद्घाटन के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया जाएगा. संध्या 5:00 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सुभाषचंद्र मंडल, अपर समाहर्ता रविकान्त सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, स्थापना उप समाहर्ता नागमणि कुमार वर्मा तथा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी विकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >