सुरक्षा गार्ड हटते ही भगवान भरोसे चकाई रेफरल अस्पताल

चकाई स्थित रेफरल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह ठप है.

चकाई. चकाई स्थित रेफरल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह ठप है. बीते एक सप्ताह से अधिक समय से अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की सुरक्षा तैनाती नहीं है, जिससे मरीजों, उनके स्वजनों एवं अस्पताल कर्मियों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, पूर्व में एजेंसी के माध्यम से तैनात सुरक्षा गार्डों को 7 फरवरी को हटा दिया गया था. उस समय यह आश्वासन दिया गया था कि उनकी जगह होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. हालांकि एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक अस्पताल में किसी भी सुरक्षा कर्मी की तैनाती नहीं की गयी है. सुरक्षा व्यवस्था ठप रहने से अस्पताल परिसर में अव्यवस्था की आशंका बढ़ गई है. खासकर रात के समय स्थिति और भी चिंताजनक बनी रहती है. अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों का कहना है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के अस्पताल संचालन से किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. इस संबंध में अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गायत्री कुमारी ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर अस्पताल परिसर की आंतरिक सुरक्षा के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति से अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है. अब देखना यह है कि प्रशासन इस दिशा में कब तक ठोस कदम उठाता है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कब बहाल होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >